इंदौर में परशुराम मंदिर का हुआ भूमिपूजन*
*इंदौर*:-महामंडलेश्वर रामचरण दास महाराज एवं महा मंडलेश्वर पवनदास महाराज के सानिध्य में मुख्य अतिथि विश्व ब्राह्मण समाज संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष,पूर्व राज्य मंत्री दर्जा पंडित योगेंद्र महंत की उपस्थिति में आयोजन के संयोजक एवं सूत्रधार भगवताचार्य पंडित अशोक चतुर्वेदी के नेतृत्व में भगवान परशुराम के प्रस्तावित मंदिर का चैत्र शुक्ल प्रतिपदा,गुरुवार दिनांक 19मार्च 26 को अभिजीत मुहूर्त में भूमि पूजन हंस दास मठ प्रांगण में किया गया। कार्यक्रम में पुष्प कुमार भार्गव ,मनोज तिवारी,डी एस खद्दर,राजेंद्र उपाध्याय,महेन्द्र चतुर्वेदी,अरविंद दुबे सुभाष पुराणिक,हेमेंद्र भार्गव,सुधीर उपाध्याय,आर के भार्गव, रामचंद्र दुबे,आशा दुबे,कमला द्विवेदी,विमला चतुर्वेदी,दिसा, विशाल चतुर्वेदी,रितेश उपाध्याय,सुरेश पाठक ,राजेंद्र भंडारी,राकेश भार्गव,योगेश दुबे साथ ही आश्रम के वेदपाठी आचार्य एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को गरिमामय स्वरुप प्रदान किया।
