जिसमें पुलिस क्षेत्राधिकारी देश दीपक सिंह ने मुस्लिम धर्म गुरुओं को संबोधित करते हुए कहा कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी ईद उल फितर का त्यौहार हिंदू -मुस्लिम भाई आपस में मिलकर प्रेम एवं सद्भाव के साथ मनाएं। ईद उल फितर जैसे पावन पर्व पर अगर कोई असामा जिक तत्व किसी प्रकार की असामाजिक गतिविधि करते हुए पाया गया तो उसके विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने मुस्लिम भाइयों से ईदगाह परिसर के अंदर ही नमाज अदा करने का आह्वान किया। वहीं नवागत कोतवाली प्रभारी राहुल सिंह ने भी सभी धर्म गुरुओं से कहा कि आपस में प्रेम भाव के साथ मिलकर हिंदू मुस्लिम एक दूसरे के पर्व को मनायें तथा एक दूसरे के धर्म का सम्मान करें।
कोतवाली प्रभारी राहुल सिंह ने कहा कि उनके कोतवाली क्षेत्र में किसी भी प्रकार की कोई भी असामाजिक घटना ना घटे, इसके लिए पुलिस हर समय जनता के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है। इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब (रजिस्टर्ड) के पदाधिकारियों द्वारा नवागत कोतवाली प्रभारी राहुल सिंह को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। शांति समिति की मीटिंग की अध्यक्षता सीओ देश दीपक सिंह ने तथा संचालन नवागत कोतवाली प्रभारी राहुल सिंह ने किया। शांति समिति की मीटिंग में समस्त पुलिस स्टाफ और नगर व क्षेत्र के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
