वहीं अंशिका ने 89% अंक के साथ द्वितीय
तथा साधिका ने 87% अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया।
इसके अतिरिक्त कई विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय की गुणवत्ता एवं शैक्षिक स्तर को सिद्ध किया।विद्यालय के प्रधानाचार्य कुलबीर सिंह ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह परिणाम विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पण एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है।वरिष्ठ समन्वयक दीपक कुमार ने विद्यार्थियों के इस उत्कृष्ट प्रदर्शन पर प्रसन्नता व्यक्त की और इसे निरंतर मेहनत एवं अनुशासन का परिणाम बताया।भगवंत ग्रुप के अध्यक्ष डॉ. अनिल सिंह एवं वाइस चेयरपर्सन डॉ. आशा सिंह , मैनेजर डा पुष्पनील वर्मा ने भी सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देने का संकल्प लिया।
