अपने संबोधन में डॉ. हरि सिंह ढिल्लों ने सभी शिक्षकों से एमएलसी चुनाव में अपने मत का प्रयोग करने का अनुरोध किया। उन्होंने शिक्षण संस्थानों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को शिक्षकों के साथ साझा करते हुए उन्हें दूर करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वे पहले ही शिक्षकों की समस्याओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के समक्ष रख चुके हैं तथा उनके शीघ्र निवारण की माँग भी की है।उन्होंने आगे कहा कि आत्म-सम्मान प्रत्येक व्यक्ति के लिए सबसे महत्वपूर्ण होता है
और हमें कभी भी नकारात्मक सोच नहीं रखनी चाहिए। कार्यक्रम में विद्यालय के संस्थापक अरविंद कुमार (पप्पू चेयरमैन) ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि डॉ. हरि सिंह ढिल्लों जी एक कर्मठ, ईमानदार एवं शिक्षकों के हितों के प्रति समर्पित व्यक्तित्व हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे योग्य एवं दूरदर्शी नेतृत्व का समर्थन करना समय की आवश्यकता है, जिससे शिक्षकों की समस्याओं का प्रभावी समाधान संभव हो सके। उन्होंने शिक्षकों से डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में सहयोग करने का आग्रह किया।विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने भी सभी शिक्षकों से कहा कि वे एमएलसी चुनाव में डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के समर्थन में मतदान करें।विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने सभी अतिथियों का हार्दिक स्वागत करते हुए कहा कि डॉ. हरि सिंह ढिल्लों के इस संवाद कार्यक्रम ने शिक्षकों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने सभी उपस्थित अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
