जिनको आकर्षक नाम भी दिए गए जैसे - फूड स्टॉल (डिलाइट हब, चिल एंड ग्रिल,चंकी चटकारा , सॉल्टी सीक्रेट्स) बेकरी स्टॉल ( द बेकर्स टेबल,)बेवरेजेस स्टॉल (सिपस्टर हब, महफ़िल-ए-ज़ायका)गेम स्टॉल (चैंपियन चौराहा, फनफिनिटी -गेम ज़ोन) टैटू स्टॉल (फेमस टैटू वाला) नेल आर्ट स्टॉल (नेल निर्वाणा) स्टेशनरी स्टॉल (व्हिम्सी एरा) हैंडमेड ज्वेलरी स्टॉल (हैंडमेड मैजिक) आर्ट एंड क्राफ्ट स्टॉल (क्राफ्टोपिया क्रिएशन)हेयर स्टाइल स्टॉल (मेकओवर कॉर्नर) फोटोबूथ स्टॉल (स्नैपी स्टूडियो ) । कार्निवल में लगाए गए स्टॉल में चिल एंड ग्रिल स्टॉल (इंचार्ज मिस मिंटू) को प्रथम, चंकी चटकारा (इंचार्ज मि.अभिषेक ,मिस गुलफ़शा) को द्वितीय , द बेकर्स टेबल (मि.सौरभ,मिस राखी) को तृतीय पुरस्कार मिला।
विद्यालय की निर्देशिका शक्ति मित्तल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को आत्मनिर्भर बनने और अपने विचारों को साकार करने के लिए प्रेरित किया, जहाँ उनके आइडिया अच्छे अवसरों में बदलते हैं।विद्यालय के चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल ने अपने संबोधन में विद्यालय की उपलब्धियों पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने 10वें फाउंडेशन डे के उपलक्ष्य में सभी को संबोधित करते हुए विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर जोर दिया।इस विशेष अवसर पर उन शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया, जिन्होंने विद्यालय की स्थापना से लेकर अब तक निरंतर अपना योगदान दिया है। इनमे बीना सैनी, नसरीन अंसारी एवं हर्षित गोयल शामिल रहे।साथ ही विद्यालय के समर्पित कर्मचारियों कांतेश एवं ड्राइवर विपिन कुमार को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।कार्यक्रम का समापन सभी के उत्साह, खुशी और विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना के साथ हुआ।
