अंतिम चरण का आयोजन निर्णायकों— साक्षी चौहान, अर्चना चौधरी एवं प्रियंका तोमर की देखरेख में किया गया। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का मूल्यांकन कर प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान के विजेताओं की घोषणा की, विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं प्रथम स्थान – यशस्वी राजपूत (सेक्शन E) द्वितीय स्थान – अथर्व कुमार (सेक्शन A) तृतीय स्थान – पावनी चौधरी (सेक्शन A) एवं अल्तमश शेख (सेक्शन C)विद्यालय प्रबंधन ने सभी प्रतिभागियों एवं विजेताओं को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
फादरसन् पब्लिक स्कूल में कक्षा प्रथम के लिए कम्प्यूटर गतिविधि फन विद शेप इन पेंट सफलतापूर्वक हुआ सम्पन्न
फादरसन पब्लिक स्कूल के कंप्यूटर साइंस विभाग द्वारा कक्षा प्रथम के सभी सेक्शनों के लिए कम्प्यूटर गतिविधि का सफल आयोजन किया गया। यह गतिविधि दो दिनों (16 एवं 17 अप्रैल 2026) तक आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रतियोगिता को तीन चरणों में सम्पन्न किया गया। प्रथम चरण में प्रत्येक सेक्शन से दो विद्यार्थियों का चयन किया गया। द्वितीय चरण में कुल छह विद्यार्थियों को फाइनल राउंड के लिए चुना गया।
