मुरादाबाद में उत्तर प्रदेश संगठन जर्नलिस्ट (उपजा) द्वारा11 अप्रैल को राही होटल में सम्मेलन होगा आयोजित
उत्तर प्रदेश एसोसिएशन आफ जर्नलिस्ट (उपज) संबंध: नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट, इंडिया का प्रादेशिक अधिवेशन, आम सभा एवं प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक मुरादाबाद में दिल्ली रोड पर 11 अप्रैल दिन शनिवार सुबह 10 बजे होटल राही में होने जा रही है। जिसके मुख्य अतिथि झारखंड के राज्यपाल महा महीम संतोष कुमार गंगवार तथा विशिष्ट अतिथि चौधरी भूपेंद्र सिंह सदस्य विधान परिषद, डॉक्टर जयपाल सिंह व्यस्त सदस्य विधान परिषद, बलदेव भाई वरिष्ठ पत्रकार, त्रियुग नारायण तिवारी पत्रकार कार्यक्रम में शामिल रहेंगे।कार्यक्रम के निवेदक कुमार देव उपजा इकाई मुरादाबाद, हरिप्रकाश शर्मा उपजा इकाई मुरादाबाद, आनंदकरण उपजा इकाई रायबरेली, सर्वेश कुमार सिंह उपजा इकाई लखनऊ ने समस्त पत्रकारों से कार्यक्रम मेंशामिल होने का आवाहन किया है।
