Type Here to Get Search Results !

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब की मीटिंग में मई माह में पत्रकारिता दिवस मनाने का निर्णय लिया गया

अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब (रजि.) बिजनौर की मासिक मीटिंग का चांदपुर में आयोजन किया गया। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब जनपद बिजनौर की मासिक बैठक चांदपुर में कार्यालय पर संपन्न हुई। जिसमें पत्रकारों के हितों के लिए चर्चा की गई। अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी मई माह में पत्रकारिता दिवस का आयोजन धूमधाम के साथ किया जाएगा। मीटिंग में संगठन को और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया गया। वक्ताओं ने संगठन को जनपद में और अधिक सक्रिय करने को कहा। मीटिंग की अध्यक्षता अनिल शर्मा तथा संचालन मोहम्मद अरशद ने किया। 
इस अवसर पर संगठन के जिला अध्यक्ष अनिल शर्मा, जिला महामंत्री मोहम्मद अरशद, अमित शर्मा, मोहम्मद गुलफाम, इंतजार अहमद, मौलाना शाहिद कासमी, बहादुर शाह जफर, मुंशी अतीक अहमद आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India