Type Here to Get Search Results !

जरूरतमंद महिला की बेटी की शादी में आभा फाउंडेशन बना सहारा

 जरूरतमंद महिला की बेटी की शादी में आभा फाउंडेशन बना सहारा चांदपुर (विधान केसरी)।आभा फाउंडेशन द्वारा एक सराहनीय सामाजिक कार्य किया गया। ग्राम  पीपली जट की रहने वाली बुजुर्ग विधवा महिला मुन्नी देवी, जिनके पति का निधन हो चुका है, अपनी बेटी की शादी को लेकर आर्थिक परेशानियों से जूझ रही थीं।उनकी बेटी की शादी 19 अप्रैल 2026 को तय है। सीमित साधनों के कारण शादी की तैयारियां करना उनके लिए मुश्किल हो रहा था। ऐसे समय में उन्होंने आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह जी से मदद की गुहार लगाई।स्थिति को समझते हुए आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह  ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तुरंत सहायता प्रदान की। फाउंडेशन की ओर से 15 हजार रुपये की कीमत का एक फ्रिज और 11 हजार रुपये की कीमत की एक वॉशिंग मशीन बेटी की शादी के लिए दी गई, ताकि विवाह अच्छे से संपन्न हो सके और ससुराल में उसे किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर आभा सिंह  ने कहा कि फाउंडेशन का उद्देश्य जरूरतमंद लोगों की मदद करना जारी रहेगा। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India