*इनर व्हील क्लब आरोही 9 अप्रैल को चांदपुर में रक्तदान शिविर का करेगा आयोजन*
इनर व्हील क्लब आरोही चांदपुर द्वारा निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। 9 अप्रैल दिन गुरुवार को प्रातः 11बजे से सायं 3 बजे तक नूरपुर रोड स्थित विकास मेमोरियल हॉस्पिटल में संस्था के बैनर तले निशुल्क रक्तदान शिविर का आयोजन होगा, जिसमें इनर व्हील क्लब की अध्यक्षा नीलिमा त्यागी, जिला आइएसओ नीरू गुप्ता, तथा क्लब सेक्रेटरी पूनम सिंह तथा डॉक्टर लीना शर्मा मौजूद रहेंगी। क्लब की जिला आईएसओ नीरू गुप्ता का कहना है कि एक यूनिट रक्त कई जीवन की आशाओं का प्रतीक होता है। उनका कहना है कि आओ मिलकर रक्तदान करें, यही सच्चा सम्मान है।
