Type Here to Get Search Results !

जनपद की सामाजिक संस्था आभा फाउंडेशन द्वारा फादरसन् स्कूल में छठे नेत्र चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

आभा फाउंडेशन द्वारा छठे नेत्र चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। आभा फाउंडेशन द्वारा फादरसन पब्लिक स्कूल ,स्याऊ, चांदपुर में  नि:शुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया गया। भीषण गर्मी के बावजूद क्षेत्र के लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला और बड़ी संख्या में  लोग अपनी आंखों की जांच कराने पहुंचे।इस शिविर का लाभ लगभग 1380 लोगों ने उठाया। 
जांच के दौरान 176 मरीजों को मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चिन्हित किया गया, जबकि 705 लोगों को चश्मे की आवश्यकता पाई गई। इसके अलावा करीब 500 लोगों को मौके पर ही दवाइयों का वितरण किया गया।चश्मो के लिए चिन्हित किए गए 705 लाभार्थियों को 20 अप्रैल 2026 को फादरसन पब्लिक स्कूल ,स्याऊ, चांदपुर में चश्मे वितरित किए जायेंगे।वहीं, मोतियाबिंद के मरीजों के लिए 30-30 लोगों के समूह बनाकर अलग-अलग तिथियों में आर. सी. हॉस्पिटल बिजनौर भेजा जाएगा, जहां उनका ऑपरेशन कराया जाएगा। । ऑपरेशन से जुड़ा पूरा खर्च, जैसे आने-जाने की व्यवस्था, अस्पताल में ठहरने और भोजन की सुविधा, फाउंडेशन द्वारा ही वहन किया जाएगा। लाभार्थियों को केवल अपनी निर्धारित तिथि पर सुबह 9 बजे स्कूल पहुंचना होगा।गौरतलब है कि इससे पहले भी फाउंडेशन द्वारा पांच  नेत्र चिकित्सा शिविर सफलता पूर्वक आयोजित किए जा चुके हैं, जिनका लाभ क्षेत्र के हजारों लोगों ने उठाया है।
संस्था की संस्थापिका आभा सिंह ने बताया कि उनका उद्देश्य अपने विधानसभा क्षेत्र से मोतियाबिंद जैसी समस्या को पूरी तरह समाप्त करना है। उन्होंने कहा कि कोई भी बुजुर्ग आंखों की परेशानी से न जूझे, इसके लिए फाउंडेशन निरंतर कार्य करता रहेगा।यह शिविर एक बार फिर सामाजिक सेवा और जनकल्याण की दिशा में एक मजबूत पहल के रूप में सामने आए है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India