Type Here to Get Search Results !

लोकप्रिय इंटर कॉलेज केलनपुर में नारी शक्ति बंधन अभियान जागरूकता कार्यक्रम हुआ संपन्न

 लोकप्रिय इंटर कॉलेज, केलनपुर, बिजनौर में नारी शक्ति बंधन अभियान के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर द्वारा किया गया। उन्होंने छात्र-छात्राओं को नारी शक्ति बंधन अभियान के उद्देश्यों, महिलाओं के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के विषय में विस्तृत जानकारी प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक किया। साथ ही सरकार द्वारा संचालित नारी शक्ति बंधन अधिनियम से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं की भी जानकारी दी गई।कार्यक्रम के दौरान छात्राओं द्वारा महिला सशक्तिकरण पर आधारित प्रेरणादायक गीत प्रस्तुत किए गए, जिनके माध्यम से नारी सम्मान, आत्मनिर्भरता एवं जागरूकता का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्र-छात्राओं में महिलाओं के प्रति सम्मान, समानता एवं अधिकारों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।यह कार्यक्रम अत्यंत सफल एवं प्रेरणादायक रहा तथा सभी उपस्थित छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
कार्यक्रम में प्रशान्त कुमार तोमर, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना प्रथम इकाई एवं सत्यवीर सिंह, कार्यक्रम अधिकारी राष्ट्रीय सेवा योजना द्वितीय इकाई,  कुलवेंद्र सिंह, सुमित कुमार, रोहित कुमार, कावेंद्र सिंह, सुधांशु शर्मा, शिखा रानी, पवनलता, रेशु अलंकार,  डोली, कु आकांशी, कु राखी, कु पारुल आदि का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India