कार्यालय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किया गया
कार्यालय सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा गुरुवार को हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित किया गया। विदित हो किवर्ष 2026 की हाई स्कूल एवं इंटरमीडिएट की परीक्षा18 फरवरी 2026 से 12 मार्च 2026 के बीच संपन्न हुई थी। इस वर्ष यूपी बोर्ड द्वारा कुल 8,033परीक्षा केन्द्रो पर15 कार्य दिवसों में परीक्षाएं सफलतापूर्वक संपन्न कराई गई।उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन दिनांक 18 मार्च 2026 से 4 अप्रैल 2026 के बीच निर्धारित कुल 254 मूल्यांकन केंद्रों पर संपन्न हुआ। परीक्षा परिणाम दिनांक 23 अप्रैल 2026 को शाम 4 बजे डॉक्टर महेंद्र देव शिक्षा निदेशक माध्यमिक एवं सभापति तथा भगवती सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा घोषित किया गया।जिसमें हाई स्कूल की परीक्षा विश्लेषण में हाई स्कूल के समस्त परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 90.42 प्रतिशत रहा। कुल उत्तीर्ण परीक्षार्थियों में11, 72,862 बालक तथा11, 79,319 बालिकाएं थे।बालकों का उर्तीण 97.30 प्रतिशत तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 93.76 प्रतिशत रहा। हाई स्कूल की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 96,803 परीक्षकों द्वारा संपन्न किया गया था। वहीं इंटरमीडिएट परीक्षा फल विश्लेषण इस प्रकार रहा। जिसमें इंटरमीडिएट परीक्षा के संपूर्ण परीक्षार्थियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 80. 38 प्रतिशत रहा जिसमें13, 9,397 बालक तथा 10,15,160 बालिकाए रही।बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.4 प्रतिशत तथा बालिकाओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 86.32प्रतिशत रहा। इस वर्ष इंटरमीडिएट में बालको से बालिकाओं नेअच्छे प्रतिशत से अधिक प्रतिशत से अंक प्राप्त किये हैं। इंटरमीडिएट की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन 55,973 परिक्षको द्वारा संपन्न किया गया था वही उत्तर प्रदेश के करीब 30 जनपदों से जेल में निरूध बंदी परीक्षार्थियों का जनपद वार परीक्षाफल भी बहुत उत्तम रहा। जिन बंडियो ने जेल में निरुद्ध होकर भी हाईस्कूल एवं इंटर की परीक्षा में सम्मिलित होकर सफलता हासिल की है। वही माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश 2026 हाई स्कूल परीक्षा टॉपर्स में प्रथम स्थान कशिश वर्मा निवासी सीतापुर ने 97.83 प्रतिशत तथा अंशिका वर्मा निवासी रायबरेली ने 97.83 प्रतिशत दोनों प्रथम श्रेणी से उतीर्ण रही। वहीं द्वितीय स्थान पर अदिति निवासी बाराबंकी 97.50 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान पर रहीं,वही तृतीय स्थान पर तीन बालिकाएं रही जिनमें अर्पिता निवासी सीतापुर 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तथा ऋषभ साहू निवासी झांसी 97.33प्रतिशत अंक प्राप्त कर तथा परी वर्मा निवासी बाराबंकी 97.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान पर रहे। वही माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश वर्ष 2026 में इंटरमीडिएट परीक्षाफल टॉपर्स में शिखा वर्मा निवासी सीतापुर ने 97.60 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया वहीं द्वितीय स्थान में नंदनी गुप्ता निवासी बरेली ने 97.20 प्रतिशत अंक प्राप्त किये तथा सीरिया वर्मा निवासी बाराबंकी ने97. 20 प्रतिशत अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा तृतीय स्थान पर सुरभि यादव निवासी बरेली ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त तथा पूजा पाल निवासी बाराबंकी ने 97 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दोनो ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार हाई स्कूल तथा इंटर में बालकों की अपेक्षा बालिकाओं ने सर्वोत्तम अंक प्राप्त कर अपने माता-पिता तथा शिक्षकों का नाम रोशन किया है।
