सामाजिक कार्यकर्ता सौरभ राणा को हस्तिनापुर सम्मान व जयत्री पुरस्कार से किया गया सम्मानित
बिजनौर जनपद के चांदपुर क्षेत्र के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता, संस्कृति कर्मी एवं हिंदी प्रेमी सौरभ राणा को अखिल भारतीय साहित्य परिषद मेरठ प्रांत महासचिव डॉ यतीन्द्र कटारिया विद्यालंकार के संयोजन में उनके उल्लेखनीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक योगदान के लिए दो प्रतिष्ठित सम्मानों से अलंकृत किया गया है।अखिल भारतीय साहित्य परिषद, बहसूमा रियासत हस्तिनापुर (मेरठ) द्वारा महाराजा जयकरण सिंह एवं राजमाता अत्री देवी की स्मृति में प्रारंभ किए गए जयत्री पुरस्कार से सौरभ राणा को सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हें समाज सेवा, सांस्कृतिक संरक्षण तथा हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार में उनके सक्रिय योगदान के लिए प्रदान किया गया।इसके अतिरिक्त, एक गरिमामयी समारोह में पूर्व राज्यपाल श्री आरिफ मोहम्मद खान की गरिमामयी उपस्थिति में सौरभ राणा को हस्तिनापुर सम्मान से भी विभूषित किया गया। यह सम्मान अंतरराष्ट्रीय योग विशेषज्ञ एवं वैदिक विद्वान स्वामी कर्मवीर जी महाराज पूर्व राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान व डॉ यतीन्द्र कटारिया तथा आदर्श कुमार जैन के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।सौरभ राणा लंबे समय से समाज सेवा, सांस्कृतिक जागरूकता और हिंदी भाषा के संवर्धन में निरंतर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनके प्रयासों से समाज में सकारात्मक ऊर्जा और जागरूकता का प्रसार हुआ है।इस अवसर पर उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों, साहित्यकारों एवं समाजसेवियों ने सौरभ राणा को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
