सरस्वती विद्या मंदिर चांदपुर में मासिक प्रशिक्षण वर्ग का हुआ आयोजन
सरस्वती विद्या मंदिर में मासिक प्रशिक्षण वर्ग का आयोजन हुआचांदपुर (विधान केसरी)।गुरुवार को सरस्वती विद्या मंदिर चांदपुर में 3 घंटे का मासिक प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किया गया। जिसमें विद्या भारती की योजना अनुसार मास के अन्तिम दिवस में नैपुण्य / अभ्यास वर्ग / प्रशिक्षण वर्ग कराया जाता है । जिसमें प्रमुखतः तीन विषय रहे, समता अभ्यास, शैक्षिक विषय, वैचारिक विषय, समता विषय, शारीरिक अभ्यास, प्रधानाचार्य नवनीत कुमार ने लिया तथा कम्प्यूटर आचार्य रचित कुमार ने शैक्षिक विषय (कम्प्यूटर दक्षता) पीपी टी कैंसे बनायें और अपनी योजना रचना हेतु चैट जीपीटी का कैंसे प्रयोग करें । यह सभी विस्तार पूर्वक समझाया ।अन्त में वैचारिक विषय ( हमारी वन्दना ) नवनीत कुमार ने बड़े ही रोचक तथ्यों के साथ पीपीटी के माध्यम से सभी के समक्ष अपनी प्रस्तुती दी ।सभी आचार्य बन्धु - बहिनों ने पूर्ण मनोयोग से अभ्यास वर्ग में सहभागिता की ।कार्यक्रम का संचालन नितिन सैनी ने किया।
