हेज़लमून स्कूल में नन्हे मुन्ने बच्चों का मनाया गया जन्म दिन
द हेज़लमून स्कूल में प्लेग्रुप एवं नर्सरी कक्षा के अप्रैल माह में जन्मे मोहम्मद यज़दान, माधव, कनिष्का, मोह. अली, इविका, मोह. अहमद, अदयांश जिंदल, हनिका चौधरी, मनहा परवीन, आरव, अनाया तोमर, रियान शेख़ तथा माही नूर का जन्मदिन बड़े ही धूमधाम और खुशी के साथ मनाया गया।इस अवसर पर सभी बच्चों को सैश तथा रंग-बिरंगी बर्थडे कैप्स पहनाई गईं और उन्हें सुंदर तरीके से सजाया गया। बच्चों ने मिलकर केक काटा, डांस किया और अपने जन्मदिन को खुशी के रूप में मनाया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ इस खास दिन का आनंद लिया। विद्यालय में हँसी-खुशी और उमंग का माहौल देखने को मिला।इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के संस्थापक अरविंद कुमार (पप्पू चेयरमैन) उपस्थित रहे। उन्होंने सभी बच्चों को जन्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने भी सभी बच्चों को जन्मदिन की शुभकामनाएँ देते हुए उनके स्वस्थ, सुखद और उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने बच्चों को जन्मदिन की बधाई देते हुए उन्हें हमेशा खुश रहने, अच्छे संस्कार अपनाने, बड़ों का सम्मान करने और मन लगाकर पढ़ाई करने का संदेश दिया।प्री-प्राइमरी कोऑर्डिनेटर नसरीन अंसारी ने भी सभी बच्चों को शुभकामनाएँ दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।इस प्रकार यह कार्यक्रम बहुत ही हर्षोल्लास और उत्साह के साथ संपन्न हुआ।
