प्राप्त समाचार के अनुसार तहसील बिजनौर के ग्राम बरुकी में लाखों रुपए की लागत से लगभग 10 वर्ष पहले सहकारी संघ बाकर नगंला के बरूकी स्थित प्रांगण में मंडी समिति किरतपुर द्वारा लाखों रुपए की लागत से छायादार चबूतरो का निर्माण बरुकी में लगने वाले दोनों साप्ताहिक बाजारों को भरने के लिए और किसानो की सुविधा के लिए कराया गया था। लेकिन बरूकी के दोनों साप्ताहिक बाजार मंडी समिति के इन छायादार चबूतरो पर ना भरकर बरूकी उमरी रोड के दोनों ओर सड़क किनारे लगते हैं जिससे आए दिन क्षेत्रीय ग्रामीणो को जाम की स्थिति से जूझना पड़ता है, वही लाखों रुपए की लागत से बने इन छायादार चबूतरो पर भारी गंदगी एवं कूड़ा करकट के बीच या तो आवारा पशुओं का ठिकाना बन गया है अथवा घोड़े बांधने और पार्किंग का अड्डा बना लिया गया है। जिसके चलते क्षेत्रीय ग्रामीणो एवं फड दुकानदारों को मंडी समिति के इन छायादार चबूतरो से कोई भी लाभ नहीं मिल पाया है। भारतीय किसान यूनियन के नेताओं ने बताया कि कई बार मंडी समिति प्रशासन किरतपुर को इस संबंध में लिखित एवं मौखिक रूप से अवगत कराकर फड दुकानदारों को मंडी समिति के इन छायादार चबूतरो पर बैठने की व्यवस्था कराने एवं अन्य सुविधाएं करने की मांग की गई। लेकिन मंडी समिति किरतपुर द्वारा इस संबंध में कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। जिसके कारण आए दिन बरूकी के दोनों साप्ताहिक बाजारों में जाम की स्थिति से क्षेत्रीय ग्रामीणो को परेशान होना पड़ता है।
जनपद बिजनौर अंतर्गत ग्राम बरूकी में मंडी समिति द्वारा बनाए गए छायादार चबूतरों पर बंध रहे हैं घोड़े खच्चर
जनपद बिजनौर अंतर्गत ग्राम बरूकी में साप्ताहिक बाजारों को लगाने एवं किसानों की सुविधा हेतु लाखों रुपए की लागत से मंडी समिति किरतपुर द्वारा बनाए गए छायादार चबूतरो पर या तो घोड़े बंध रहे हैं अथवा उनको पार्किंग के काम में लाया जा रहा है।
