Type Here to Get Search Results !

फादर सन स्कूल की छात्रा लाघवी भाटिया को ओलंपियाड हिंदी विकास संस्थान नई दिल्ली द्वारा मिला सम्मान

फादरसन पब्लिक स्कूल के लिए गौरव का क्षणफादरसन पब्लिक स्कूल के लिए यह अत्यंत हर्ष और गर्व का विषय है कि विद्यालय को  मुख्यमंत्री   योगी आदित्यनाथ  से शुभकामनाओं एवं बधाई का पत्र प्राप्त हुआ है। यह सम्मान विद्यालय की छात्रा लाघवी भाटिया (कक्षा 10, सत्र 2026-27) की उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए मिला है, जिन्होंने हिंदी इंटरनेशनल ओलंपियाड में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।लाघवी भाटिया, संदीप भाटिया की सुपुत्री हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत और लगन से विद्यालय का नाम रोशन किया है।
 यह ओलंपियाड हिंदी विकास संस्थान, नई दिल्ली द्वारा आयोजित किया गया था, जो प्रतिष्ठित प्रधानमंत्री संग्रहालय, नई दिल्ली में संपन्न हुआ। विद्यालय परिवार इस उपलब्धि पर लावण्या भाटिया को हार्दिक बधाई देता है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करता है। साथ ही, विद्यालय प्रबंधन मुख्यमंत्री के आशीर्वाद एवं शुभकामनाओं के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India