कुल 2580 मतदाताओं में से 1481 ने मतदान किया। योगेश द्विवेदी को 898 तथा बृजेश जोशी को मात्र 543 मत मिले। कार्यकारिणी के लिए विजेश पुराणिक पैनल के 19 तथा प्रतिद्वंदी पैनल का एक ही सदस्य विजय रहा। विजेताओं के नाम इस प्रकार से है अर्पित चौधरी, मधुसूदन गौर ,अमित दुबे, मुकेश पाठक, अश्विन शर्मा, नागेश्वर द्विवेदी, दिलीप दुबे, मनीष पाठक,प्रहलाद दुबे ,आशुतोष पुराणिक, तुषार जोशी, दीपक शुक्ला, मयंक जोशी, सौरभ जोशी, स्वयं प्रकाश जोशी ,अनीता दवे, अंशु दुबे ,ऋतुजा पंडित, रंजना शर्मा एवं राधिका जोशी।शांतिपूर्ण मतदान के लिए निर्वत्तमान अध्यक्ष आशुतोष शर्मा ने सभी का आभार व्यक्त किया।
इन्दौर में औदुम्बर ब्राह्मण समाज के चुनाव में योगेश द्विवेदी ने मारी बाजी, निर्वाचित हुए अध्यक्ष
इंदौर (म.प्र.) औदुम्बर ब्राह्मण समाज की पंजीकृत संस्था श्री औदुम्बर महासभा इंदौर के त्रिवार्षिक चुनाव 12 अप्रैल को संपन्न हुए। निर्वाचन अधिकारी स्वप्निल शर्मा एडवोकेट ने बताया कि रात भर मत गणना जारी रही जो13 अप्रैल को प्रातः 9 बजे पूरी हुई।चुनाव में विजेश पुराणिक पैनल एवं शिव शक्ति पैनल आमने सामने थी जिसमें विजेश पुराणिक पैनल भारी मतों से विजय रही।विजेश पुराणिक पैनल के योगेश द्विवेदी ने शिव शक्ति पैनल के बृजेश जोशी को सीधे मुकाबले में 355 मतों से हराया।
