Type Here to Get Search Results !

Blog Posts

आधारशिला स्कूल की अक्षिता अग्रवाल ने टॉप कर नाम कमाया

सीबीएससी द्वारा जारी किए गए हाईस्कूल परीक्षा परिणाम में आधारशिला स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय का परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहा। विद्यालय के  30 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक तथा 44  विद्यार्थियों ने 80% से अधिक अंक प्राप्त किए। इनमें अक्षिता अग्रवाल 95.4% , आराध्या चौहान 95.2 %, परिधि भाटिया 95%, दीक्षित दक्ष 94.2 प्रतिशत ,फैजा शाहिद 94%, मुकुल चौहान 93.6%, देवांश स्वरूप सिंघा 92.2 प्रतिशत, गौरांशी राजपूत 92%,उन्नति गर्ग 91.8 प्रतिशत, मोहम्मद अब्दुल्ला 91.8%, सांची तोमर 91.6%, आयुष 91.2%, तरु राजपूत 91.2%, नंदिनी शर्मा 91.2 %, भव्या भाटिया 90.8%, दिशांत चौहान 90.4%, रक्षित 90.4% ,दीप भाटिया ने 90.2% अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया।
इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल, प्रधानाचार्या  अनीता शर्मा, उपप्रधानाचार्य  बिजेंद्र सिंह नेगी, विद्यालय कोर्डिनेटर  बबीता त्यागी ने सभी विद्यार्थियों के अच्छे प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India