Type Here to Get Search Results !

आधार शिला स्कूल 12वीं का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा स्कूल में जश्न का माहौल

आधारशिला  स्कूल12वीं का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा।सीबीएसई द्वारा घोषित सत्र 2025-26 के कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में आधारशिला द स्कूल का परीक्षा परिणाम 97 प्रतिशत रहा। विद्यालय की छात्रा लायबा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं पीसीएम वर्ग के छात्र धैर्य शर्मा एवं मानविकी वर्ग के छात्र ध्रुव अग्रवाल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से द्वितीय स्थान हासिल किया। वाणिज्य वर्ग की छात्रा नयनिका त्यागी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया।विद्यालय के 14 छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस वर्ष कुल 205 छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 97 प्रतिशत विद्यार्थी सफल रहे। पीसीएम वर्ग में धैर्य शर्मा ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया। 
वहीं वैभव आनंद ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया। पीसीबी वर्ग में लायबा ने 95.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया। अप्सरीन ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया, जबकि तनिष्का सिंह 90.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। वाणिज्य वर्ग में नयनिका त्यागी ने 93.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। स्पर्श अग्रवाल ने 92 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान हासिल किया, जबकि मनमीत कौर 90.8 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। मानविकी वर्ग में ध्रुव अग्रवाल ने 94 प्रतिशत अंक प्राप्त कर सर्वोच्च प्रदर्शन किया। मनु शर्मा ने 93.6 प्रतिशत अंक प्राप्त कर दूसरा स्थान प्राप्त किया तथा मानवी शर्मा 92.2 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रहीं। विद्यालय प्रबंधन समिति के  विवेक कर्णवाल एवं एकता कर्णवाल ने सभी सफल छात्र-छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता शर्मा, उप-प्रधानाचार्य  विजेन्द्र सिंह नेगी एवं स्कूल को-ऑर्डिनेटर बबीता त्यागी ने भी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India