विद्यालय में 90 प्रतिशत से ऊपर 5 विद्यार्थी80 प्रतिशत से 90 प्रतिशत 6 विद्यार्थी 70 प्रतिशत से 80 प्रतिशत 10 विद्यार्थी 60 प्रतिशत से 70 प्रतिशत 10 विद्यार्थी 50 प्रतिशत से 60 प्रतिशत 6 विद्यार्थीने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। स्ट्रीम टॉपर्स साइंस स्ट्रीम — आन्या जैन ने 90.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। ह्यूमैनिटीज स्ट्रीम — माही यादव ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। कॉमर्स स्ट्रीम — अनिश्का शर्मा ने 91 प्रतिशतअंक प्राप्त किए। विषयवार उत्कृष्ट प्रदर्शन पेंटिंग विषय में माही यादव, अनिश्का शर्मा एवं इशिका यादव ने 100 अंक प्राप्त किए।फिजिकल एजुकेशन में अनिश्का शर्मा ने 97 अंक प्राप्त किए।अंग्रेज़ी विषय में माही तोमर ने 98 अंक प्राप्त किए। बायोलॉजी में आन्या जैन ने 92 अंक प्राप्त किए।हिस्ट्री में माही यादव ने 96 अंक प्राप्त किए। म्यूजिक में आन्या जैन ने 93 अंक प्राप्त किए।विद्यालय के चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल ने सभी विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं शिक्षकों को हार्दिक शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह सफलता केवल अंकों की उपलब्धि नहीं, बल्कि विद्यार्थियों की मेहनत, अनुशासन, आत्मविश्वास एवं निरंतर प्रयास का परिणाम है। हमारे विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि यह शानदार परिणाम छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का प्रतिफल है। उन्होंने विद्यार्थियों को आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करने हेतु प्रेरित किया।प्रधानाचार्या गरिमा सिंह ने अपने संदेश में कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों के समर्पण, अनुशासन एवं निरंतर अभ्यास का परिणाम है। उन्होंने सभी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय सदैव विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहेगा।विद्यालय के समस्त शिक्षकों ने भी सफल विद्यार्थियों को शुभकामनाएँ देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह परिणाम विद्यालय की गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, अनुशासित वातावरण एवं समर्पित शिक्षकों का सशक्त प्रमाण है।द हेज़लमून स्कूल परिवार सभी विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की हार्दिक शुभकामनाएँ देता है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
