चांदपुर नगर पालिका अध्यक्षा के भाई उस्मान गनी के निधन होने पर 2 मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई
आसपा नेता तथा पूर्व पालिका अध्यक्ष शेरबाज पठान के साले साहब और जीनत शेरबाज नगर पालिका परिषद चांदपुर अध्यक्षा के भाई कन्नौज निवासी जनाब उस्मान गनी का बीमारी के चलते निधन हो गया है। जनाब उस्मान गनी के निधन पर चांदपुर नगर पालिका में 2 मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस अवसर पर नगर पालिका का समस्त स्टाफ एवं सफाई कर्मचारी तथा शहर के गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।
