गुरमत कीर्तन समागम 24 मई को आयोजित होगा चांदपुर (विधान केसरी)। गुरु परंपरा एवं बैसाखी पर्व के उपलक्ष्य में “महान गुरमत कीर्तन समागम” का आयोजन रविवार 24 मई 26 को किया जाएगा। यह धार्मिक कार्यक्रम चांदपुर संगत के सहयोग से हिंदू इंटर कॉलेज, चांदपुर में आयोजित होगा। कार्यक्रम सुबह 11 बजे से शाम 7 बजे तक चलेगा।समागम में पंथ के प्रसिद्ध कीर्तनकार भाई रणजीत सिंह खालसा (ढडरियां वाले) विशेष रूप से उपस्थित होकर संगत को गुरबाणी कीर्तन से निहाल करेंगे। आयोजकों ने बताया कि यह कार्यक्रम गुरु गोविंद सिंह साहिब के खालसा साजना दिवस एवं बैसाखी पर्व को समर्पित है।गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, चांदपुर के तत्वावधान में आयोजित इस धार्मिक समागम में क्षेत्र की संगत से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर पुण्य लाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
