Type Here to Get Search Results !

इन्दौर में सामाजिक सरोकार और महिला सशक्तिकरण पर कार्यक्रम केंद्रित रहा

 इंदौर, विश्वगुरु। श्री ओसवाल जैन साजना महिला संघ का कार्यक्रम प्रेस क्लब में संघ की अध्यक्ष  कल्पना धर्मेंद्र पटवा की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में वर्ष 2026 में किए जाने वाले सामाजिक कार्यों, मानव सेवा गतिविधियों एवं प्रस्तावित यात्राओं की विस्तृत जानकारी सदस्यों को प्रदान की गई। इस अवसर पर समाज सेवा, महिला सशक्तिकरण एवं युवाओं को समाज से जोड़ने जैसे विषयों पर विशेष चर्चा हुई।कार्यक्रम के दौरान आयोजित “समर क्वीन” प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार अनीता पामेचा एवं  किरण सिरोलिया को प्रदान किया गया। वहीं सरप्राइज गेम्स में  रेणुका प्रथम रहीं। 
संस्थापक अध्यक्ष  शांता भामावत ने अपने उद्बोधन में कहा कि महिला संघ मातृशक्ति को अपनी प्रतिभा और हुनर प्रदर्शित करने का सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। उन्होंने महिलाओं से स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु होममेड सामग्री के मेले आयोजित करने का आह्वान किया, जिससे अधिक से अधिक महिलाओं को रोजगार मिल सके।अध्यक्ष कल्पना पटवा ने कहा कि वर्तमान समय में युवा पीढ़ी को समाज से जोड़ने की आवश्यकता है और इसी उद्देश्य से समाज में ऐसे शिविर एवं आयोजन निरंतर आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम में संरक्षिका  निर्मला कटारिया, वनमाला कोठारी, शोभा सिंघवी, बीना बंबोरिया, निवर्तमान अध्यक्ष कांता रानी भटेवरा सहित पूर्व अध्यक्ष मंजू मेहता, कांता कांसवा, कांता लसोड़, श्यामा चिंगावत, कौशल्या जैन, कल्पना कांसवा, स्नेहलता लोढ़ा, लीला लसोड़ एवं चंदा नागौरी सहित बड़ी संख्या में सदस्य उपस्थित रहे।कोषाध्यक्ष पिस्ता कांठेड़ द्वारा सभी नए सदस्यों को उपहार प्रदान किए गए। कार्यक्रम का सफल संचालन मंजू पामेचा एवं मंजू बंबोरी ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन उषा बोहरा ने व्यक्त किया। वन मिनट गेम्स का संचालन प्रेमलता पामेचा एवं ज्योति जैन ने कराया। अंत में सभी सदस्यों ने सामूहिक रूप से स्वादिष्ट भोजन का आनंद लिया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India