आज तुमसे यह पहली बार, जय जय शिव शंकर कांटा लगे ना कंकर इन गीतों को उपस्थित वृद्ध स्त्री पुरुषों ने भी गुनगुनाया।कार्यक्रम में आश्रम के निवासियों के अतिरिक्त वरिष्ठ समाजसेवी प्रदीप जोशी ,अजय चौधरी, दिलीप दुबे,अमित दुबे, दीपक सोनी, विष्णु प्रसाद सोनी,उमा चौधरी सहित बड़ी संख्या में श्रोता उपस्थित रहे। वृद्धाश्रम के प्रबंधक धर्मेश जोशी ने सभी का स्वागत किया।कार्यक्रम का अपने अनोखे अंदाज में संचालन किया प्रदीप जोशी, अजय चौधरी ने परंपरा से हटकर आयोजित इस मधुर कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए आयोजको को बधाई दी। शैलेंद्र शर्मा एवं आश्रम निवासी श्रीमती पुखराज ने आभार व्यक्त किया।
इंदौर के वृद्धाश्रम में भजन तथा पुराने फिल्मी गीतों पर खूब झूमे वृद्ध जन
इंदौर के वृद्धाश्रम में भजन तथा पुराने फिल्मी गीतों पर खूब झूमे वृद्ध जन। श्री जगन्नाथ नारायण वृद्धाश्रम एमओजी लाइन इंदौर में आयोजित भोर वंदन कार्यक्रम में प्रातः 8:30 बजे से 10 बजे तक अंजू सोनी एवं अर्पित चौधरी ने भजन एवं पुराने फिल्मी गीतों की स्वर लहरी से श्रोताओं को भिगो दिया। यह चमक यह धमक भजन के साथ गायक कलाकारों ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। ततपश्चात सत्यम शिवम सुंदरम तथा मेरे मन में है राम मेरे तन में है राम , इतनी शक्ति हमें देना दाता गाकर वातावरण को भक्ति रस से सराबोर कर दिया। इन भजनों पर वृद्ध श्रोता वृंद निरंतर झूमते रहे नाचते रहे। फिर चला पुराने फिल्मी गीतों का दौर, कौन दिशा मे ले के चला रे परदेसी, ओ साथी चल हवा के साथ-साथ, कहना है कहना है
