Type Here to Get Search Results !

सामाजिक संस्था आभा फाउंडेशन शीघ्र ही नारी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर, नेत्र चिकित्सा शिविर तथा विधवा एवं विकलांग महिलाओं के लिए कुकर वितरण कार्यक्रम आयोजित करने जा रहा है

आभा फाउंडेशन चांदपुर के बैनर तले सेवा ही संकल्प आगामी कार्यक्रम आयोजित होने जा रहा है। जिसमें आभा फाउंडेशन द्वारा स्याऊ स्थित निकट झारखंडी मंदिर प्रभालय स्थान पर 17 मई दिन रविवार प्रातः 9 बजे से नारी स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें महिलाओं के लिए जांच परामर्श एवं दवाई वितरण निशुल्क की जाएगी। वहीं आभा फाउंडेशन की संस्थापिका आभा सिंह ने बताया कि 24 मई दिन रविवार सुबह 9बजे ग्राम अजदेव खानपुर के ग्राम पंचायत भवन में सातवां नेत्र चिकित्सा शिविर जिसमें परामर्श जांच दवाई व चश्मा वितरण एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु शिविर लगाया जाएगा। वहीं समाजसेवी आभा सिंह ने जानकारी देते हुए कहा कि 31 मई दिन रविवार को प्रातः 9 बजे ग्राम फीना के यूनिक हॉस्पिटल में विधवा एवं विकलांग महिलाओं के लिए कुकर वितरण कार्यक्रम आयोजित होगा।जिसके लिए जरूरतमंदों को मोबाइल नंबर तथा आधार कार्ड साथ लाना अनिवार्य रहेगा। समाजसेवी आभा सिंह ने संबंधित लोगों से शिविर में समय से पहुंचने का आवाहन किया है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India