“फेसबुकिया राजनीति” करने वालों की अब कटौती होगी और बूथ स्तर पर मजबूत संगठन खड़ा करने वालों को आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने कहा कि अनुपिया पटेल के नेतृत्व में अपना दल एस देश का तेजी से उभरता हुआ दल बन चुका है, जिसकी पहचान अब विदेशों तक पहुंच रही है। पार्टी की नीतियों को पिछड़े, दलित, वंचित और शोषित समाज तक पहुंचाना ही संगठन का मुख्य लक्ष्य है।बैठक में संगठन विस्तार, बूथ मजबूती और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। इस दौरान वकील अहमद, किशोर कुमार, अंश चौधरी, भारत सिंह, निधि, सोनिया, कर्मजीत कौर, अनुराधा, राजीव राठी सहित कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
अपना दल (एस) जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने संगठन को मजबूत और रचनात्मक दिशा देने का आव्हन किया
अपना दल (एस) की समीक्षा बैठक में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी ने संगठन को मजबूत और रचनात्मक दिशा देने का आह्वान किया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्षों को अंतिम निर्देश देते हुए कहा कि पार्टी में केवल जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले कार्यकर्ताओं को प्राथमिकता दी जाएगी।
