Type Here to Get Search Results !

चांदपुर में भगवान परशुराम दिवस पर ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित हुआ

 चांदपुर (बिजनौर) भगवान परशुराम  प्राकटय दिवस पर ब्राह्मण विकास सेवा समिति द्वारा ब्राह्मण सम्मेलन आयोजित किया गया। चांदपुर नूरपुर रोड स्थित श्री सागर बैंकट हॉल में ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथियों ने भगवान परशुराम जी के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलित कर पुष्पार्चन किया। इस अवसर पर सम्मेलन में आये ब्राह्मण बंधुओ ने अपने विचार प्रकट कर ब्राह्मण बंधुओ से एकता और संगठन को मजबूत बनाने की अपील की। ब्राह्मण सम्मेलन में अधिकतर सर्व समाज के लोग मौजूद रहे। सभी वक्ताओं ने आपसी एकता पर बल दिया। बिजनौर से पधारे डॉक्टर सतेन्द्र शर्मा अंगीरस, संजय शर्मा एडवोकेट, सविता शर्मा ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर ब्राह्मण संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यक्रम का संचालन नीरज तिवारी एडवोकेट एवं कृष्ण वीर शर्मा ने किया। मुख्य अतिथियों का ब्राह्मण बधुओं ने माल्यापर्ण कर स्वागत किया।
इस अवसर पर डॉ सत्येंद्र कुमार शर्मा, अर्चना शर्मा,  डा बिमला शर्मा, प्रशांत शर्मा, कामेश्वर शर्मा, नीरज तिवारी एडवोकेट, बृजेश कौशिक, संदीप शर्मा होटल वाले, डॉक्टर दिग्विजय शर्मा, डॉक्टर विनोद शर्मा, प. रविंद्र संघर्षी, संजीव शर्मा एडवोकेट, मुनेश चंद्र शर्मा, राजीव शर्मा, डॉक्टर राकेश शर्मा, गोविंद मित्तल, शक्ति मित्तल, दिनेश चन्द गौड, दीपक द्विवेदी, तेज प्रताप शर्मा, कपिल शर्मा, राजेंद्र त्यागी आदि मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India