Type Here to Get Search Results !

इंदौर.. घर के बाहर खड़ी गाड़ियों मे तोड़फोड करने वाले आरोपी गिरफ्तार एक पैर पर चलते आये नजरl

इंदौर (म.प्र.) के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र में घरों के बाहर खड़ी कारों में तोड़फोड़ करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बदमाशों ने देर रात पांच कारों के शीशे तोड़कर इलाके में दहशत फैला दी थी। जिसमें घटना का सीसीटीवी वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें हिरासत ने लेकर उनका जुलुस निकाला। दरअसल इंदौर के द्वारकापुरी थाना क्षेत्र के सत्यदेव नगर कॉलोनी में बीती रात बदमाशों ने घरों के बाहर खड़ी पांच कारों को निशाना बनाया था। आरोपियों ने कारों के कांच तोड़कर इलाके में दहशत का माहौल बना दिया। घटना के बाद क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज सामने आए, जिसमें बदमाश तोड़फोड़ करते दिखाई दिए।
वीडियोकॉन के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आदित्य उर्फ बाबूनाथ पिता राकेश परमार और हर्ष उर्फ बाबू पिता हेमंत चौहान को हिरासत में लिया। दोनों आरोपियों से पूछताछ के बाद पुलिस उन्हें घटनास्थल पर भी लेकर पहुंची, जहां उन्होंने वारदात को अंजाम दिया था।पुलिस कार्रवाई के दौरान दोनों बदमाश एक पैर पर चलते नजर आए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India