ग्राम इस्माइलपुर के डायट परिसर में पिंजरे में कैद हुआ गुलदार
चांदपुर नगर समीप ग्राम इस्माइलपुर के जंगल में कई दिनों से गुलदार देखे जाने से ग्रामीणों में हड़कंप मचा हुआ है। जिसकी सूचना ग्रामीणों ने बन विभाग की टीम को दे रखी थी। बन विभाग ने ग्राम इस्माइलपुर और बिराल के जंगल में स्थित के जी बी वी के स्कूल के कैंपस में जो की डायट परिसर में स्थित है। कई दिनों से उधर गुलदार देखे जाने की बात कही जा रही थी। ग्रामीणों की सूचना पर कल रात वन विभाग की टीम ने पिंजरा लगाकर गुलदार को पिंजरे में कैद कर लिया। जिसको देखने के लिए डायट परिसर में ग्रामीणों की भीड़ लगी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि अभी दो गुलदार और देखे जाने की सूचना है। जिसको वन विभाग द्वारा शीघ्र पकड़े जाने का आश्वासन दिया गया है।
