बरुकी (बिजनौर) सर्विस रोड की नहर पर पुलिया निर्माण को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत का फिर लगा अनिश्चितकालीन धरना
बरूकी। पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे के बरुकी बस स्टैंड पर नहर के ऊपर नेशनल हाईवे की सर्विस रोड पर पिछले तीन वर्ष से पुलिया निर्माण को लेकर प्रयासरत भारतीय किसान यूनियन टिकैत का धरना गत रात्रि पुनः अनिश्चितकालीन धरना देकर क्षेत्र के ग्रामीण बैठ गए। धरना स्थल पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बिजनौर तहसील अध्यक्ष चौधरी कोमन सिंह ने बताया कि पिछले 3 वर्ष से पानीपत खटीमा नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारी कई बार भारतीय किसान यूनियन के धरने को झूठा आश्वासन के देकर कार्यकर्ताओं को उठा चुके हैं लेकिन इस बार भारतीय किसान यूनियन पुलिया निर्माण होने तक नेशनल हाईवे निर्माण कंपनी के अधिकारियों के झांसे में न आकर कर पुलिया निर्माण होने तक अनिश्चितकालीन धरना जारी रखेगी। धरने पर क्षेत्रीय अध्यक्ष बृजेश कुमार, विनीत कुमार मौर्य, तिलकराम खोबे, धर्मवीर सिंह, मूला सिहं, अब्दुल मजीद शशिकांत आदि सैकड़ो लोग उपस्थित रहे।
