हेजल मून स्कूल में इन्वेस्टीचर सेरेमनी का हुआ आयोजन
चांदपुर। द हेज़लमून स्कूल में सत्र 2026-27 के लिए गरिमामयी एवं उत्साहपूर्ण इन्वेस्टीचर सेरिमनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ गायत्री मंत्र के साथ हुआ, जिससे सम्पूर्ण वातावरण सकारात्मक ऊर्जा एवं अनुशासन की भावना से ओत-प्रोत हो उठा। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की प्रधानाचार्या गरिमा सिंह द्वारा कोऑर्डिनेटर्स को बैज पिनिंग की गई। इसके पश्चात व्हाइट हाउस मेंबर्स एवं कोऑर्डिनेटर्स द्वारा हाउस मास्टर्स एवं मेंटोर्स को बैज पहनाए गए। तत्पश्चात स्टूडेंट काउंसिल के सदस्यों, कैप्टन, वाइस कैप्टन तथा प्रीफेक्ट्स को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।विद्यालय की स्टूडेंट काउंसिल में स्कूल हेड बॉय आदित्य चौधरी, स्कूल हेड गर्ल संस्कृति अग्रवाल, डेप्युटी हेड बॉय आदर्श कुमार, डेप्युटी हेड गर्ल बरीना फातिमा, स्पोर्ट्स कैप्टन नवेद आलम, डिसिप्लिन इंचार्ज रब कुमार त्यागी तथा कल्चरल हेड नमरा साद को भी बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।कार्यक्रम में विभिन्न हाउसों के पदाधिकारियों की घोषणा इस प्रकार रही।कार्नेलियन हाउस से कैप्टन इफ़रा साद, वाइस कैप्टन निमिषा आर्या, प्रीफेक्ट ओम गोयल एवं प्रांजल।सिट्रिन हाउस से कैप्टन मनजीत सिंह, वाइस कैप्टन मयंक सिंह, प्रीफेक्ट आरोही एवं मीशा दीक्षित।एमेरल्ड हाउस से कैप्टन शौर्य हरसाना, वाइस कैप्टन सिमर कौर, प्रीफेक्ट रूहानी मलिक एवं कावेरी चौधरी।सफायर हाउस से कैप्टन वर्णिका लांबा, वाइस कैप्टन नंदिनी चौधरी, प्रीफेक्ट जानवी जिंदल एवं गौरी चौधरी को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया।इसके बाद फ्लैग होस्टिंग एवं स्कूल एंथम कराया गया। प्रधानाचार्या गरिमा सिंह द्वारा सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। सभी हाउसों द्वारा आकर्षक मार्च पास्ट प्रस्तुत किया गया।अंत में प्रधानाचार्या ने अपने प्रेरणादायी संबोधन में सभी कोऑर्डिनेटर्स, हाउस मास्टर्स, स्टूडेंट काउंसिल एवं मेंटोर्स को उनकी जिम्मेदारियों के प्रति सजग रहने तथा अनुशासन, नेतृत्व एवं सेवा भावना के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय की निर्देशिका शक्ति अनिरुद्ध मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि इन्वेस्टीचर सेरिमनी का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी की भावना, अनुशासन एवं आत्मविश्वास का विकास करना है। उन्होंने कहा कि जिन विद्यार्थियों को जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उन्हें ईमानदारी, समर्पण एवं निष्पक्षता के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करना चाहिए तथा विद्यालय के अनुशासन और आदर्शों को सदैव सर्वोपरि रखना चाहिए।विद्यालय के चेयरमैन अनिरुद्ध मित्तल ने अपने संदेश में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करना नहीं, बल्कि अपने कर्तव्यों को पूरी निष्ठा, सहयोग भावना एवं सेवा भाव से निभाना है।
