Type Here to Get Search Results !

औदुम्बर वाणी के वार्षिक समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी सतीश दुबे सहित अनेक ब्राह्मण बंधु हुए सम्मानित

 देवास (म.प्र.) औदुम्बर ब्राह्मण समाज की पत्रिका औदुम्बर वाणी का वार्षिक समारोह श्री औदुम्बर महासभा भवन, देवास में गरिमामय वातावरण में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ अभिभाषक श्याम सुंदर शर्मा थे। विशेष अतिथि के रूप में वरिष्ठ समाजसेवी ओमप्रकाश पुराणिक (इंदौर), डॉ. श्याम सुंदर चौधरी, अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ के अध्यक्ष प्रदीप जोशी, महासभा इंदौर के पूर्व अध्यक्ष आशुतोष शर्मा तथा महासंघ के महासचिव उमेश द्विवेदी उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवास महासभा के अध्यक्ष अशोक चौधरी ने की।कार्यक्रम का शुभारंभ सरस्वती वंदना एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। इसके पश्चात औदुम्बर वाणी के संस्थापक स्वर्गीय महेशचंद्र चौधरी ‘अकिंचन’ को श्रद्धांजलि अर्पित की गई। अतिथियों का स्वागत गजेंद्र चौधरी, प्रेमेंद्र दुबे, राजेंद्र जोशी एवं रक्षा चौधरी ने किया। स्वागत भाषण डॉ. श्याम सुंदर चौधरी ने दिया।
समारोह में वरिष्ठ समाजसेवी  सतीश दुबे को समाज के प्रतिष्ठित “औदुम्बर वाणी सम्मान” से सम्मानित किया गया। अतिथियों द्वारा उन्हें अभिनंदन पत्र एवं स्मृति-चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर “वाणी सेवा सम्मान” से हरिशंकर उपाध्याय, अनिल दुबे, श्रीराम पुराणिक, शची कानूनगो, आदित्य चौधरी, सुषमा चौधरी, नरेंद्र जोशी, शशिकांत जोशी, कोमल दुबे, मनीष जोशी, वीरेन्द्र जोशी एवं ज्योति जोशी को सम्मानित किया गया। साथ ही “आओ समाज को पहचानें” सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के विजेताओं जान्हवी पंकज चौधरी (देवास), निशा भावेश पुराणिक (देवास), उषा शर्मा (इंदौर), प्रवीण जोशी (इंदौर), संजय भविष्य दुबे (खाचरोद), राहुल शर्मा (काँटफोड़), भूमिका किशोर दुबे (देवास), अशोक दुबे (सोनकच्छ), शोभना पाठक (आष्टा), पलक द्विवेदी (मंदसौर), दीपक शर्मा (इंदौर), सरिता द्विवेदी (लदुना), वंदना हरीश चौधरी (देवास), ओम पाठक (शाजापुर) एवं सारिका विशाल चौधरी (देवास) को पुरस्कृत किया गया। इसी क्रम में इंदौर समाज के नवनिर्वाचित प्रतिनिधियों मधुसूदन गौर, दिलीप दुबे, नागेश्वर द्विवेदी, अमित दुबे एवं ऋतुजा पंडित का अभिनंदन भी किया गया। वहीं “औदुम्बर हैं हम” गीत के रचयिता उमेश द्विवेदी एवं प्रदीप जोशी का भी सम्मान किया गया। सम्मान प्राप्त करने के पश्चात  सतीश दुबे ने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि उस पूरी टीम का है, जो समाज सेवा के कार्यों में निरंतर उनके साथ जुड़ी हुई है। गीतकार उमेश द्विवेदी ने अपने उद्बोधन में कहा कि समाज में अलगाववादी तत्वों का कोई स्थान नहीं होना चाहिए तथा सामाजिक एकता से ही राष्ट्रीय एकता सुदृढ़ होती है।आशुतोष शर्मा ने कहा कि समाज सेवी को हमेशा निष्पक्ष में स्वार्थ सेवा कार्य करना चाहिए। इस अवसर पर श्याम पेशकार, श्रवण कानूनगो, कृष्णकांत दुबे, ओमप्रकाश जोशी, शैलेंद्र शर्मा एवं प्रवीण दुबे सहित बड़ी संख्या में समाज जन उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन ओमप्रकाश चौधरी, भावेश कानूनगो एवं जगदीश कानूनगो ने किया। डॉ. प्रदीप दुबे ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India