शैलेन्द्र चौधरी ने कहा कि अपना दल एस गांव, बूथ और हर वर्ग तक अपनी पहुंच मजबूत कर रही है तथा निरंतर बैठकों और संगठनात्मक समीक्षा के माध्यम से जिले को मजबूत बनाने का कार्य किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि पार्टी की राष्ट्रीय नेता केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री अनुप्रिया पटेल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं को सम्मान और सामाजिक न्याय की आवाज को नई ताकत मिली है। देवेंद्र टाकुर विश्वास दुष्यंत टाकुर प्रदीप चौधरी सोनम प्रियंका लवी सागर आदि लोगों ने बैठक में विचार रखे और संगठन की मजबूती के लिये नियमित रूप से पार्टी का समर्थन में बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं को एकजुट करने की रणनीति बनाई।
