इन्दौर में सी के पी समाज की साधारण सभा आयोजित की गई
इंदौर। चांद्रसेनिय कायस्थ प्रभु समाज इंदौर की वार्षिक साधारण सभा संपन्न हुई।सचिव राजील कुलकर्णी ने बताया कि साधारण सभा के प्रारंभ में समाज के संरक्षक सतीश गडकरी, प्रदीप प्रधान, अध्यक्ष सुरभि गडकरी. व सभी पदाधिकारीयो द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया।सदस्यों द्वारा पूछे गए विभिन्न प्रश्नों के उत्तर संबंधित पदाधिकारियो ने दिए।अध्यक्ष सुरभि गडकरी ने इस वर्ष आयोजित किए जाने वाले सामाजिक कार्यक्रमो की जानकारी दी।कोषाध्यक्ष प्रशांत भिसे द्वारा आय व्यय पत्रक प्रस्तुत किया गया बैठक में सी के पी समाज के पदाधिकारी अमोल गुप्ते, सह सचिव निलेश गुप्ते व प्रणव राजे सहित अनेक सदस्य उपस्थित थे। संचालन संगीता रणदिवे ने किया गया, आभार उपाध्यक्ष रेखा कर्णिक ने व्यक्त किया।
