कार्यक्रम के माध्यम से समाज में सकारात्मक सोच और जनभागीदारी का संदेश देने का प्रयास किया जाएगा। महासंघ के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. श्याम सुंदर चौधरी एवं सतीश दुबे ने बताया कि पदयात्रा में देवास के अलावा अन्य शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में समाजजन भाग लेने पहुंचेंगे। आयोजकों ने समाज के सभी सदस्यों एवं नागरिकों से अधिकाधिक संख्या में सहभागिता कर इस जनजागरण अभियान को सफल बनाने की अपील की है।
देवास, म.प्र.-सजग नागरिक, सशक्त समाज के संदेश के साथ कल 14 जून को निकलेगी औदुम्बर समाज की पदयात्रा
देवास (म.प्र.) श्री औदुम्बर ब्राह्मण महासभा देवास एवं अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ द्वारा समाज एवं शहरवासियों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने तथा नागरिक कर्तव्यों (सिविक सेंस) के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से कल 14 जून, रविवार को पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। यह पदयात्रा प्रातः 8:30 बजे समाज के भवन, लाला लाजपत राय मार्ग से निकलेंगी। महासभा देवास अध्यक्ष अशोक चौधरी, प्रधान मंत्री जगदीश कानूनगो एवं प्रेमेंद्र दुबे ने बताया कि पदयात्रा शहर के विभिन्न क्षेत्रों से होकर गुजरेगी और आमजन को सामाजिक जागरूकता, स्वच्छता, अनुशासन एवं नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति प्रेरित करेगी।
