Type Here to Get Search Results !

भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं ने जनपद में भ्रमण कर हरिद्वार में होने जा रहे चिंतन शिविर में पहुंचने का किया आव्हान

 बरूकी (बिजनौर)  भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के जिला अध्यक्ष सुनील प्रधान के निर्देशानुसार आज भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओ ने  राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धर्मवीर सिंह धनखड़ एवं तहसील अध्यक्ष कोमन सिंह के नेतृत्व में ग्राम बरूकी, उमरी, शाहपुर सैदू, महमूदपुर जगमल, डल्लू , धनौरा, सिकैडा, नवादा, बाकंपुर, पमडावली, सुंदरपुर धौकलपुर, मंगोलपुरा भागैन आदि गांवो का दौरा कर उत्तराखंड के हरिद्वार जनपद में 15, 16, 17 एवं 18 जून को राष्ट्रीय चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में भारतीय किसान यूनियन कार्यकर्ताओं को पहुंचने का आवाहन किया।
 धर्मवीर सिंह धनखड़ एवं चौधरी कोमन सिंह के नेतृत्व में शामिल प्रतिनिधि मंडल में डॉ एसपी सिंह, बृजेश कुमार, संदीप त्यागी, चमन सिंह, हेमराज सिंह, नरपल सिंह, रवि कुमार, विपिन कुमार, राजपाल सिंह एवं बनवारी लाल  शामिल रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India