Type Here to Get Search Results !

डा. भगवंत सिंह की 19वीं पुण्यतिथि श्रद्धा पूर्वक ग्राम पाहुली (बिजनौर) में मनाई गई

 भगवंत सिंह की 19वीं पुण्यतिथि के पावन अवसर पर भगवंत फार्म हाउस ग्राम पाहुली, चाँदपुर में आयोजित हवन एवं भंडारा कार्यक्रम श्रद्धा, सम्मान एवं आध्यात्मिक वातावरण के मध्य सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर जिला प्रचारक बिजनौर  दीप्तिमान, पूर्व सांसद नगीना यशवंत सिंह, कविता चौधरी, पूर्व विभाग प्रचारक कुलदीप मुनी, प्रशान्त महर्षि,  डाॅ राघव मेहरा, अवनीश त्यागी, चौधरी वीरसिंह (पूर्व जिला पंचायत सदस्य),  राकेश सैनी (मंडल अध्यक्ष, बास्टा),  नवनीत राणा (मंडल अध्यक्ष, फीना),  राजकुमार सैनी (पूर्व मंडल अध्यक्ष, फीना), डॉ. खूबसिंह, डॉ. मदनपाल सिंह, सुरेश खन्ना (मंडल महामंत्री), सौरव, गौरव, अवनीश, हनी तोमर, कृष्ण कुमार आर्य, तुषार, देवेन्द्र, चरण सिंह, आशु गोयल तथा अनेक गणमान्य नागरिकों, परिवारजनों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं क्षेत्रवासियों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
हवन-पूजन एवं प्रसाद वितरण के माध्यम से स्वः भगवंत सिंह की पुण्य स्मृतियों को नमन करते हुए उनके आदर्शों, संस्कारों एवं समाजसेवा के प्रति समर्पित उनके जीवन का स्मरण किया गया। डा अनिल सिंह ने सभी आगन्तुको का आभार व्यक्त किया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India