ब्लॉक जलीलपुर अंतर्गत ग्राम अलीपुरा में एक डेरे से गुलदार कुत्ते को उठाकर ले गया
ग्राम अलीपुरा के जंगल में गुलदार ने एक कुत्ते को बनाया अपना निवाला। बीती रात ब्लॉक जलीलपुर अंतर्गत ग्राम अलीपुरा में बाबा जगतार सिंह पुत्र जोगेंद्र सिंह का डेरा जंगल में है बीती रात उनके घर के बाहर गेट पर रात 12 बजे के करीब एक गुलदार की आहट हुई तभी घर में घूम रहे तीन कुत्ते गुल दार को देखकर भौंकने लगे जिनमें से दो कुत्ते गुलदार के पीछे भाग लिए। तभी गुलदार ने उनमें से एक कुत्ते को पकड़ कर अपना निवाला बना लिया सारी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई।गुलदार की आहट से ग्रामीणों में भय व्याप्त है। ग्रामीणों ने वन विभाग से ग्राम अलीपुरा के जंगल में पिंजरा लगाने की मांग की है।
