Type Here to Get Search Results !

चांदपुर दतियाना रोड पर आग लगने से धू धू कर जली प्राइवेट बस

चांदपुर (बिजनौर) में जलीलपुर रोड पर सौभाग्य गार्डन के पास एक बस जिसका नंबर UP 12 AT 5338 में वेल्डिंग किया जा रहा था। वेल्डिंग करते समय अचानक बसने आग पकड़ ली। देखते ही देखते आग इतनी भयंकर हो गई के बस से ऊंची ऊंची लपटें उठने लगी बस में लगी आग को देखकर आस पड़ोस के दुकानदारों ने अपने-अपने समर सेबल चला कर बा मुश्किल बस की आग को बुझाया। बस में आग लगने पर फायर ब्रिगेड को भी सूचना दी गई थी परंतु स्थानीय निवासियों का कहना है कि लगभग डेढ़ घंटे तक कोई फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आई थी। 
 जब लगभग डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी आई तो स्थानीय लोगों ने उस गाड़ी को वापस कर दिया और बोले कि अब हमने आग बुझा ली है अब आप चले जाइए। बस में आग लगने के डेढ़ घंटे बाद तक ना तो कोई फायर ब्रिगेड आई और न हीं वहां पुलिस मौजूद थी। गनीमती यह रही कि जब बस में आग लगी तो बस में कोई सवारी मौजूद नहीं थी।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India