चांदपुर तहसील में कातिबो द्वारा ई रजिस्ट्री पंजीकरण के विरोध में हड़ताल रही जारी
जनपद बिजनौर अंतर्गत चांदपुर तहसील में काम काज पूरी तरह से रहा ठप्प। ई - रजिस्ट्री पजीकरण के विरोध मे हड़ताल जारी रही। इस हडताल से न केवल जिला बिजनौर वरन समस्त उत्तर प्रदेश की लगभग 24 करोड जनता मे से लगभग २० प्रतिशत जनता सरकारी विभागो मे 40 प्रतिशत लगभग निजी व्यवसायों में और शेष40 प्रतिशत प्राइवेट सेक्टर में कार्यरत है इन40 प्रतिशत मे से २० प्रतिशत जनता अपने अपने कार्यो मे व्यस्त रहती है। इनमें से कुछ जनता तहसीलों व अदालतो में कार्य कर रहे कातिबों, अधिवक्ताओ के पास लाखों व्यक्ति मुंशी कर्लक स्टाम्प बेण्डर आदि लोग सम्बन्धित है जो इन्ही लागों के पास काम करके अपनी जीविका चलाते है परन्तु भारत सरकार के ई - रजिस्ट्री पंजीकरण की प्रक्रिया आरम्भ होने से इन अधिवक्ताओं मुशियों स्टाम्प बेण्डर कम्प्यूटर आपरेटरों के सामने आर्थिक संकट उत्पन हो जाएगा और इन लोगों को अपने परिवारों का भरण पोषण करने मे भीषण संकट उत्पन हो जाएगा। अगर वर्तमान सरकार अपने इस निर्णय को जनहित मे वापस नही लेती है तो सरकार का पतन निश्चित है। हडताल मे कपिल कुमार प्रदीप कुमार, तिलक राम हरपाल सिंह सतपाल सिंह भूदेव सिंह नरेन्द्र कुमार सुरेशचन्द सैन्दवार नरेश अग्रवाल आदि लोग शामिल रहे।
