Type Here to Get Search Results !

उद्योग व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा,बोले कि व्यापारियों के हितों की रक्षा मेरी सर्वोच्च प्राथमिकता

 धामपुर।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल (पंजी.) के प्रदेश अध्यक्ष मुकुंद मिश्रा के धामपुर आगमन पर स्थानीय व्यापारियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। रेलवे स्टेशन स्थित एक होटल में आयोजित व्यापारी सम्मेलन में उन्होंने व्यापारियों को संबोधित करते हुए उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा उनके समाधान का भरोसा दिलाया।अपने संबोधन में मुकुंद मिश्रा ने कहा कि प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल हमेशा व्यापारियों के हितों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध रहा है। व्यापारियों को किसी भी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करने दिया जाएगा और उनके हितों से जुड़े प्रत्येक मुद्दे को शासन एवं प्रशासन के समक्ष मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि संगठन का उद्देश्य व्यापारियों को एकजुट कर उनकी आवाज को प्रभावी ढंग से सरकार तक पहुंचाना है।बैठक के दौरान व्यापारियों ने बाजार की विभिन्न समस्याओं, कर व्यवस्था, सुरक्षा, अतिक्रमण, यातायात तथा व्यापारिक गतिविधियों से जुड़े अन्य मुद्दों को प्रदेश अध्यक्ष के समक्ष रखा। मुकुंद मिश्रा ने सभी समस्याओं पर गंभीरता से विचार करते हुए आश्वासन दिया कि उनके समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे तथा संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर आवश्यक कार्रवाई कराई जाएगी।उन्होंने व्यापारियों से संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा एकजुट होकर व्यापारिक हितों के लिए कार्य करने का आह्वान किया। इस अवसर पर स्थानीय व्यापार मंडल के पदाधिकारी, नगर के व्यापारी एवं संगठन के अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India