Type Here to Get Search Results !

चांदपुर विश्व हिंदू महासंघ सनातन रक्षा वाहिनी संगठन का किया गया विस्तार

गुरुवार को विश्व हिंदू महासंघ  की सनातन रक्षा वाहिनी की एक बैठक चांदपुर स्थित डाक बंगले पर संपन्न हुई  जिसकी अध्यक्षता प्रदेश मंत्री पीयूष अरोड़ा व संचालन जिला मंत्री पारस राठी के द्वारा  किया गया। प्रदेश मंत्री पीयूष अरोड़ा ने संगठन के बारे में बताते हुए संगठन की मजबूती पर जोर दिया।
बैठक में चांदपुर की इकाई का पूर्नगठन किया गया। जिसमें सनातन रक्षा वाहिनी का नगर अध्यक्ष रोहन चौधरी नगर उपाध्यक्ष सचिन पाठक नितिन शर्मा  नगर महामंत्री आशीष आर्य मीडिया प्रभारी तक्ष राजपूत नगर मंत्री यश चंद्र  राहुल दीपू गिरी लवी चंद्र एवं अनिकेत कश्यप को चुना गया एवं एवं आकाश सैनी को तहसील मंत्री का दायित्व दिया गया। बैठक के उपरांत नव नियुक्त सदस्य को भगवा गमछा पहनकर सम्मानित भी किया गया। बैठक में तहसील अध्यक्ष गोविंद गिरी एवं तहसील महामंत्री कुलदीप शर्मा भी उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India