Type Here to Get Search Results !

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वः रामप्रसाद दुबे की जयंती मनाई गई

 स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, गांधीवादी स्व. रामप्रसाद दुबे की जयंती पर उनके जन्म  ग्राम श्रीराम तलावली   में उनकी प्रतिमा  पर  बड़ी संख्या में समाज सेवियो, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्यों तथा राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ स्वतंत्रता  संग्राम सेनानी उतराधिकारी संगठन प्रदेश अध्यक्ष अजय  सितलानी, अखिल भारतीय औदुम्बर ब्राह्मण महासंघ अध्यक्ष प्रदीप जोशी  तथा  जितेंद्र चौधरी ग्राम सरपंच द्वारा दीप प्रज्वलित कर  किया गया।अतिथियों द्वारा  राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण भी किया गया तथा सर्वधर्म प्रार्थना  की गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय  राम प्रसाद दुबे की जयंती पर  आयोजित अ भा वक्तृत्व  (भाषण) कला प्रतियोगिता  के विजेताओं की घोषणा की गई।  देवेंद्र जोशी,इंदौर (प्रथम) कु.हार्दिका शर्मा,इंदौर(द्वितीय) सुनीला दुबे,इंदौर(द्वितीय) कु.अनुष्का जोशी,मुंबई(द्वितीय), चयन कानूनगो,देवास (तृतीय) प्रतियोगिता में  भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों को   टोकन गिफ्ट /प्रमाण पत्र दिए जायेगें। कार्यक्रम में नागेश्वर द्विवेदी, दिनेश दुबे,अर्जुन प्रजापत( ग्राम पंच), समाजसेवी शैलेंद्र शर्मा, अमित दुबे,  ओ. पी.वर्मा, प.राकेश शास्त्री, रूपाली दुबे, रंजना दुबे, अरुणा उपाध्याय(बेटमा), दरबारसिंह शकतावर  और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे। दिनेश दुबे द्वारा आभार व्यक्त किया गया।अंत में राष्ट्र गान  किया गया। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्वर्गीय राम प्रसाद की स्मृति में उपस्थित सदस्यों ने परिसर में औदुम्बर का पौधा भी लगाया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India