Type Here to Get Search Results !

Blog Posts

शक्ति भारद्वाज मित्तल के प्रयासों से चाँदपुर में भाजपा डिजिटल लर्निंग अभियान को मिला व्यापक जनसमर्थन

 चाँदपुर विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी के डिजिटल लर्निंग अभियान के अंतर्गत बड़ी संख्या में क्षेत्रवासियों एवं युवा साथियों को जोड़ने का कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अवसर पर भाजपा नेत्री शक्ति भारद्वाज मित्तल ने अभियान एवं संगठन को आधुनिक तकनीक से सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल बताया। शक्ति भारद्वाज मित्तल ने कहा कि आज के डिजिटल युग में संगठन की विचारधारा, कार्यपद्धति एवं जनसेवा के सिद्धांतों को अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाने के लिए तकनीक का उपयोग अत्यंत आवश्यक है।
इस अभियान के माध्यम से युवाओं एवं कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यशैली एवं मूलभूत सिद्धांतों से परिचित कराया गया।अभियान केसफलतापूर्वक पूर्ण होने पर प्रतिभागियों को डिजिटल लर्निंग प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए, जिससे उन्हें संगठनात्मक प्रशिक्षण एवं डिजिटल सहभागिता के लिए प्रोत्साहित किया गया।इस अवसर पर शक्ति भारद्वाज मित्तल ने सभी कार्यकर्ताओं एवं युवाओं से आह्वान किया कि वे अधिक से अधिक लोगों को इस अभियान से जोड़ें तथा तकनीक के माध्यम से संगठन को नई ऊर्जा, नई गति और नई दिशा प्रदान करने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।"सशक्त कार्यकर्ता, सशक्त संगठन और डिजिटल भारत के संकल्प के साथ भारतीय जनता पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India