कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के पूर्व छात्र मदनपाल सिंह द्वारा बिजनौर सिनेमा के अंतर्गत निर्मित फिल्म 'ग्राम प्रधान' के विशेष प्रदर्शन के साथ हुआ। इस अवसर पर फिल्म के निर्देशक एवं कलाकार सतीश सैंगर, ईश्वर सरन,
अर्जुन सिंह, मदनपाल सिंह, खुशबू सक्सेना, बाबू भारती, प्रिंस वर्मा, शुभम चौधरी, आकाश कुमार, जितेन्द्र तोमर, रोशनी, सिमरन, तुषार, निखिल सहित अन्य कलाकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शक्ति भारद्वाज मित्तल एवं उनके पति अनिरुद्ध मित्तल रहे। फिल्म प्रदर्शन के दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं, समस्त शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर स्टाफ तथा गांव एवं क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
उपस्थित प्रमुख अतिथियों में देवराज सिंह, दयाराम सिंह, समरपाल सिंह, मूला सिंह, पुष्पेंद्र कुमार, राजीव कुमार (ग्राम प्रधान, केलनपुर), जितेन्द्र सिंह (ग्राम प्रधान, मलेशिया), सतेन्द्र सिंह (प्रधान, मिलक), जयवीर सिंह प्रधान जी मीरापुर , इमरत सिंह,
सतपाल सिंह, डॉ. रामप्रकाश शर्मा, डॉ. श्याम सिंह, डॉ. विजयपाल सिंह, वृजनन्दन सिंह,
वीर सिंह शिव सेना जिला प्रमुख, यशपाल सिंह, तारा सिंह चुखेड़ी, ओमकार सिंह पूर्व प्रधान नजरपुर, जयपाल सिंह मलेशिया, घनश्याम सिंह सेठ, मलेशिया, भुवेन्द्र कुमार भिड़ियाखेड़ा, योगेश कुमार हुसैनपुर, नवाब अली, महकार सिंह, अशोक कुमार, गिरेन्द्र सिंह तथा विजय सिंह सहित अनेक सम्मानित नागरिक उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य हरवीर सिंह तोमर एवं उप प्रधानाचार्य प्रशान्त कुमार तोमर ने फिल्म 'ग्राम प्रधान' के निर्देशक एवं कलाकारों, मुख्य अतिथियों, पूर्व छात्र मदनपाल सिंह तथा गांव एवं क्षेत्र से पधारे सभी गणमान्य अतिथियों को स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।
अपने संबोधन में उपस्थित अतिथियों ने विद्यालय की इस सराहनीय पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि पूर्व छात्रों का सम्मान एवं स्थानीय प्रतिभाओं को मंच प्रदान करना समाज और शिक्षा के बीच मजबूत संबंध स्थापित करने का उत्कृष्ट प्रयास है। कार्यक्रम का समापन सभी अतिथियों के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ।
