Type Here to Get Search Results !

नीट परीक्षा में शानदार सफलता, अदिति परी सोनी ने बढ़ाया स्वर्णकार समाज का गौरव

भोपाल। श्री क्षत्रिय स्वर्णकार समाज भोपाल की होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा कु. अदिति परी सोनी, सुपुत्री आशा सोनी एवं  प्रकाशचंद्र (नरेंद्र कुमार) सोनी, ने नीट परीक्षा उत्तीर्ण कर अपने संस्थान की टॉप-5 मेरिट सूची में स्थान प्राप्त कर परिवार, समाज एवं भोपाल का नाम गौरवान्वित किया है।अदिति की इस उल्लेखनीय सफलता से पूरे स्वर्णकार समाज में हर्ष और गर्व का वातावरण है। उनकी कड़ी मेहनत, अनुशासन, लगन और दृढ़ संकल्प ने यह सिद्ध कर दिया कि निरंतर प्रयास और लक्ष्य के प्रति समर्पण से हर सफलता प्राप्त की जा सकती है। उनकी उपलब्धि समाज के अन्य विद्यार्थियों के लिए भी प्रेरणादायक बनेगी।इस अवसर पर राष्ट्रीय स्वर्णकार विवाह मंच की जिला अध्यक्ष अंशिका अमित सोनी ने अदिति परी सोनी एवं उनके माता-पिता को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे स्वर्णकार समाज के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि अदिति ने अपनी प्रतिभा और परिश्रम से समाज का मान बढ़ाया है तथा उनका उज्ज्वल भविष्य सभी युवाओं के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि अदिति एक सफल चिकित्सक बनकर समाज और राष्ट्र की सेवा करेंगी।समाज के वरिष्ठजनों एवं समाजबंधुओं ने भी अदिति परी सोनी की इस शानदार उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएँ दीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India