इस अवसर पर शक्ति भारद्वाज मित्तल ने कहा कि 'हर गांव–हमारा गांव' अभियान का उद्देश्य गांव-गांव तक पहुंचकर जनता की अपेक्षाओं, समस्याओं एवं सुझावों को समझना तथा जनसहभागिता के माध्यम से चाँदपुर विधानसभा के सर्वांगीण विकास का मार्ग प्रशस्त करना है। शक्ति भारद्वाज मित्तल ने कहा कि इस्माईलपुर के सम्मानित नागरिकों द्वारा मिला प्रेम, विश्वास एवं आशीर्वाद उन्हें निरंतर जनसेवा के पथ पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है और वे क्षेत्र के विकास एवं जनहित के लिए सदैव प्रतिबद्ध रहेंगी।कार्यक्रम में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता, युवा साथी एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।
'हर गांव–हमारा अभियान के तहत इस्माईलपुर में शक्ति भारद्वाज मित्तल ने किया जनसंवाद
चाँदपुर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फीना मंडल के शक्ति केंद्र इस्माईलपुर में भारतीय जनता पार्टी के जनसंपर्क अभियान हर गांव–हमारा गांव के तहत भाजपा नेता शक्ति भारद्वाज मित्तल ने क्षेत्रवासियों, बुजुर्गों एवं मातृशक्ति के साथ आत्मीय जनसंवाद किया।इस्माईलपुर पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों ने शक्ति भारद्वाज मित्तल का तिलक लगाकर एवं फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर शक्ति भारद्वाज मित्तल ने क्षेत्रवासियों द्वारा दिए गए स्नेह, सम्मान एवं आत्मीय स्वागत के लिए सभी का हृदय से आभार व्यक्त किया।जनसंवाद के दौरान ग्रामीणों ने गांव के विकास, मूलभूत सुविधाओं, स्थानीय समस्याओं एवं महत्वपूर्ण सुझावों को खुले मन से साझा किया। शक्ति भारद्वाज मित्तल ने सभी विषयों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर समस्याओं के त्वरित एवं प्रभावी समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने का आश्वासन दिया।इस दौरान क्षेत्रवासियों ने कहा कि चाँदपुर विधानसभा की जनता अब परिवर्तन चाहती है और इस बार क्षेत्र को एक युवा, शिक्षित एवं ऊर्जावान नेतृत्व की आवश्यकता है, जो क्षेत्र के विकास को नई गति प्रदान कर सके। ग्रामीणों ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि चाँदपुर विधानसभा के लोग अब ऐसे जनप्रतिनिधि को देखना चाहते हैं, जो युवाओं की आकांक्षाओं, क्षेत्र की समस्याओं और विकास की आवश्यकताओं को बेहतर ढंग से समझ सके।ग्रामीणों ने यह भी कहा कि वे शक्ति भारद्वाज मित्तल को एक युवा, शिक्षित, सक्षम एवं जनसेवा के प्रति समर्पित चेहरे के रूप में देख रहे हैं और उन्हें विश्वास है कि ऐसा नेतृत्व चाँदपुर विधानसभा के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।
