Type Here to Get Search Results !

भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथ यात्रा धूम धाम से निकली

इंदौर। भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ निकाली गई। यात्रा का शुभारंभ अन्नपूर्णा मंदिर से आश्रम के महामंडलेश्वर स्वामी विश्वेश्वरानंद गिरि जी महाराज के सानिध्य में हुआ। रथयात्रा नरेंद्र तिवारी मार्ग, रणजीत हनुमान मंदिर, मधु सावका चौराहा, छत्रीपुरा, बियाबानी, मालगंज चौराहा, मल्हारगंज, टोरी कॉर्नर, गोराकुंड, खजूरी बाजार एवं राजवाड़ा होते हुए गोपाल मंदिर पहुंची।यात्रा के दौरान मार्ग में हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्री जगन्नाथ के दिव्य दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त किया। विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों द्वारा जगह-जगह स्वागत मंच लगाकर पुष्पवर्षा की गई तथा श्रद्धालुओं के लिए महाप्रसाद, शीतल पेयजल एवं फल वितरण की व्यवस्था की गई। पूरे मार्ग में "जय जगन्नाथ" के जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।इस्कॉन से जुड़े देश-विदेश के संत, भक्त एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस रथयात्रा में शामिल हुए। यात्रा की विशेष आकर्षण विंटेज कार रही, राजवाड़े पर  जिसमें संत-महात्मा विराजमान होकर श्रद्धालुओं को आशीर्वाद प्रदान कर रहे थे।
गोपाल मंदिर पहुंचने पर भगवान की महाआरती एवं विशेष पूजन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।यह भव्य रथयात्रा धार्मिक आस्था, सामाजिक समरसता और भारतीय संस्कृति का अनुपम उदाहरण बनी, जिसमें शहरवासियों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता निभाई।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

24 News in India